छत्तीसगढ़

बिरयानी के लिए कत्ल! नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक को उतारा मौत के घाट

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, बटन चाकू और खून से सने कपड़े जब्त; टीम को इनाम का ऐलान

रायगढ़। रायगढ़ के सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड (Sarangarh Transport Nagar Bus Stand Murder Case) के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के हत्या मामले में जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की। व्यक्ति के जागने और विरोध करने पर एक नाबालिगने बटन चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की सुबह जूटमिल थाना पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई गई। उसके सीने और कंधे सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया।

अगले दिन डॉक्टरों की टीम से शव की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक बताई गई। इसके बाद जूटमिल थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 656/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान करीब 15-16 वर्ष के लड़कों के घटना में शामिल होने और घटना के दिन क्षेत्र में देखे जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद संदिग्धों के हुलिए के आधार पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश देकर राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

बिरयानी के लिए रुपये जुटाने के इरादे से की लूटपाट

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा करते थे और कबाड़ चोरी करने के साथ-साथ शराब के नशे में रहने वाले व्यक्तियों, बुजुर्गों तथा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात में अकेले आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल और रुपये लूटते थे। लूट से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वे खाने-पीने में करते थे।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 बजे सभी नशे में थे। उनमें से कुछ ने बिरयानी खाने की इच्छा जताई। इसके लिए रुपये जुटाने के इरादे से दो लड़के एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 M 3674 से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे। उनके पीछे तीन अन्य लड़के भी वहां पहुंचे।

वहां फल की दुकान के बगल में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में सोया हुआ दिखाई दिया। आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकालने के लिए तलाशी शुरू की। इसी दौरान व्यक्ति जाग गया और विरोध करने लगा।

पुलिस के अनुसार, तभी एक नाबालिग ने अपने पास रखे बटन चाकू से मृतक पर लगातार वार किए। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 700 रुपये निकाले और आपस में बांट लिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनके पूर्व के संगठित कृत्यों और इस हत्या के संबंध में प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 भी जोड़ी गई है।

चाकू, मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त

जूटमिल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक बटन चाकू जब्त किया है।

मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी जांच में मदद की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उचित इनाम देने और महत्वपूर्ण सुराग देने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

Samachar Files

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

11 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

24 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago