रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में रोजबेस इम्पीरियो दुकान की चौथी मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल की संयुक्त कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं राहत टीमें
डायल 112 के माध्यम से आग लगने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचकर सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन दल के जवानों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर एसडीएम नभ सिंह और जिला सेनानी नगर सेना पुष्पराज सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने राहत एवं बचाव दलों के बीच समन्वय स्थापित किया। अधिकारियों की निगरानी में आग बुझाने की कार्रवाई सुचारू रूप से संचालित की गई।
Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…
Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…
नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…
रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…
Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…