छत्तीसगढ़

FIR दर्ज, नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर ‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर बनाई थी बर्थडे सेलिब्रेशन रील

बिलासपुर: बिलासपुर में नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Birthday Celebration Viral Video) के बीच सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर पहले इस वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की निकली। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित कार के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर बनाई रील

वायरल वीडियो में कार की डिक्की खुली दिखाई दे रही है। उसमें केक और जन्मदिन का टैग रखा हुआ है। वीडियो में लोग सलमान खान की फिल्म के चर्चित गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते भी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, वीडियो में एक युवक सड़क पर आतिशबाजी की तैयारी करता दिखाई दे रहा है। शुरुआत में इस वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच और FIR के बाद घटना का स्थान बिलासपुर का रिवर व्यू रोड सामने आया।

रायपुर में पोस्टिंग, बिलासपुर में मनाया जन्मदिन

नायब तहसीलदार विपिन पटेल की पोस्टिंग रायपुर जिले में है। इसी वजह से शुरुआत में माना जा रहा था कि उन्होंने रायपुर में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाया था। हालांकि, पुलिस की जांच में पता चला कि जन्मदिन मनाने की घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की है।

शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी अमित साहू (35) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे वह रिवर व्यू रोड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर कार खड़ी करके जन्मदिन मनाया जा रहा था।

शिकायत के मुताबिक, इस वजह से सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना होने की आशंका थी। अमित साहू ने 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी थी।

इसके बाद पुलिस ने कार नंबर CG-04-NY-1910 के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर जन्मदिन मनाने के मामलों में हाईकोर्ट के सख्त निर्देश

सड़क पर केक काटने और यातायात बाधित करने की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट पहले भी सख्त निर्देश दे चुका है। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को ऐसे मामलों में कार्रवाई करने और दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए थे।

samacharfiles.com

खबरें जो फाइलों में दबी हैं, वही हम बाहर लाते हैं. समाचार फाइल्स (Samachar Files) छत्तीसगढ़ की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है. हमारी खास नज़र छत्तीसगढ़ पर है, लेकिन हमारी सोच राष्ट्रीय है. Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोने-कोने की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय घटनाओं की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस वेबसाइट के माध्यम से CG के सभी जिलों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, अपराध, कृषि, स्वास्थ्य, मौसम, व्यापार, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसके साथ ही बस्तर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को भी जगह दी जाती है। Samachar Files (samacharfiles.com) का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय आवाज़ को डिजिटल मंच देना और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सहज और प्रभावी हिंदी भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के पाठकों को अपने आसपास की घटनाओं, सरकारी फैसलों और प्रदेश के ताज़ा घटनाक्रम से लगातार अपडेट रखने के लिए समर्पित है। खबरों की पूरी फाइल्स www.samacharfiles.com पर…

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

11 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

24 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago