छत्तीसगढ़

डंगनिया में लाखों की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रायपुर। रायपुर के डंगनिया इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 6 नग घड़ी और चोरी में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

22 अक्टूबर की रात सूने मकान में हुई थी चोरी
पुलिस के मुताबिक, डंगनिया निवासी स्वरोचिष मिश्रा ने डी.डी. नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 की रात वह घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 23 अक्टूबर की सुबह जब वापस लौटे तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का दरवाजा और लॉकर भी टूटा हुआ था। लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 676/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज किया।

CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया ने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने चोरी और नकबजनी के पुराने मामलों में शामिल आरोपियों के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोती नगर, टिकरापारा निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी को कुछ लोगों के साथ देर रात घटनास्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में दो साथियों के नाम आए सामने
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई।जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 1,50,000 रुपये बताई गई है।

दो आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
पुलिस के अनुसार, यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी पहले टिकरापारा थाने के लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ टिकरापारा थाने के चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल में जा चुका है।

Suraj Singh

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

10 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

22 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago