चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान तो मिलेगा मुआवजा, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित किसानों को राहत मिलने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे।

फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए। सर्वेक्षण के दौरान नुकसान की स्थिति का सही तरीके से आकलन कर पात्र किसानों की पहचान की जाए।

RBC 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल क्षति का आकलन करने के बाद आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी समय पर राहत पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ काम करें।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Suraj Singh

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

9 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

21 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago