छत्तीसगढ़

CG DA Hike 2026: दिवाली से पहले CM साय का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों (CG DA Hike 2026) के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा।

samacharfiles.com

खबरें जो फाइलों में दबी हैं, वही हम बाहर लाते हैं. समाचार फाइल्स (Samachar Files) छत्तीसगढ़ की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है. हमारी खास नज़र छत्तीसगढ़ पर है, लेकिन हमारी सोच राष्ट्रीय है. Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोने-कोने की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय घटनाओं की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस वेबसाइट के माध्यम से CG के सभी जिलों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, अपराध, कृषि, स्वास्थ्य, मौसम, व्यापार, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसके साथ ही बस्तर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को भी जगह दी जाती है। Samachar Files (samacharfiles.com) का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय आवाज़ को डिजिटल मंच देना और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सहज और प्रभावी हिंदी भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के पाठकों को अपने आसपास की घटनाओं, सरकारी फैसलों और प्रदेश के ताज़ा घटनाक्रम से लगातार अपडेट रखने के लिए समर्पित है। खबरों की पूरी फाइल्स www.samacharfiles.com पर…

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

10 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

22 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago