छत्तीसगढ़

CG NEWS: सरकारी जमीन को निजी बताकर बेच डाला! फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शासकीय भूमि को निजी जमीन बताकर बिक्री करने के मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अंबिकापुर। शासकीय जमीन को निजी भूमि बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने के मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलेश्वर गुप्ता निवासी ग्राम अलोला, थाना कापू, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

1954-55 के भूमि रिकॉर्ड में मिली फर्जी एंट्री
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेश्वर सिंह ने थाना कमलेश्वरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की एंट्री के बाद उसमें कूटरचना की गई है।

जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 1378 बंदोबस्त वर्ष 1995-96 के रिकॉर्ड में भी शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। यह जमीन छोटे झाड़ के जंगल मद में दर्ज थी। वहीं, वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में इसी जमीन को निजी भूमि बताने वाली फर्जी एंट्री तैयार की गई थी।

इस मामले में तुलेश्वर गुप्ता और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 82/26 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भारतीय दंड विधान के तहत FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया
विवेचना के दौरान पुलिस को तुलेश्वर गुप्ता की संलिप्तता के सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे पकड़ा और पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम तुलेश्वर गुप्ता, पिता गणेश गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम अलोला, थाना कापू, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध के सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

samacharfiles.com

खबरें जो फाइलों में दबी हैं, वही हम बाहर लाते हैं. समाचार फाइल्स (Samachar Files) छत्तीसगढ़ की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है. हमारी खास नज़र छत्तीसगढ़ पर है, लेकिन हमारी सोच राष्ट्रीय है. Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोने-कोने की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय घटनाओं की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस वेबसाइट के माध्यम से CG के सभी जिलों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, अपराध, कृषि, स्वास्थ्य, मौसम, व्यापार, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसके साथ ही बस्तर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को भी जगह दी जाती है। Samachar Files (samacharfiles.com) का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय आवाज़ को डिजिटल मंच देना और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सहज और प्रभावी हिंदी भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के पाठकों को अपने आसपास की घटनाओं, सरकारी फैसलों और प्रदेश के ताज़ा घटनाक्रम से लगातार अपडेट रखने के लिए समर्पित है। खबरों की पूरी फाइल्स www.samacharfiles.com पर…

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

7 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

20 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago