रायपुर: जय स्तंभ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि जय स्तंभ चौक (Raipur Jaistambh Chowk News) पर एक युवक चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही गोलबाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आदित्य दास मानिकपुरी (18 वर्ष), पिता टुकेश दास मानिकपुरी, निवासी बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
