रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur Latest News) के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की है। आजाद चौक थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राहक ने बार कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप
एफआईआर के मुताबिक, 32 वर्षीय योगेश चिचोलकर अपने साथी तरुण दास और घनश्याम के साथ जिओन बार गया था। वहां छत्तीसगढ़ी गाना बजाने की बात को लेकर विवाद हो गया।
योगेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बार कर्मचारी दीपक मिश्रा, बबलू सिंह और उनके साथियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनके साथ हाथ-मुक्कों और बैट-बल्ले से मारपीट की गई।
शिकायतकर्ता ने चेहरे, गर्दन, पीठ और दाएं पैर में चोट लगने की बात कही है। उसने अपने दोनों साथियों को भी चोट आने का आरोप लगाया है।
वेटर बोला- गाना बजाने की जिद कर रहे थे ग्राहक
दूसरी ओर, बार में काम करने वाले 20 वर्षीय वेटर दीपक मिश्रा ने भी तीनों ग्राहकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दीपक के मुताबिक, योगेश, तरुण दास और घनश्याम छत्तीसगढ़ी गाना बजाने की जिद कर रहे थे। जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
वेटर का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इससे उसके चेहरे पर चोट आई।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना के दौरान बार मैनेजर उदय सिंह, वेटर बबलू सिंह और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR
घटना के बाद ग्राहक और बार कर्मचारी दोनों पक्ष आजाद चौक थाने पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ग्राहक की शिकायत पर 26 अक्टूबर की रात 2:41 बजे एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, बार कर्मचारी की शिकायत पर सुबह 3:13 बजे मामला दर्ज हुआ।
दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही दोनों पक्षों के आरोपों की जांच
जिओन बार में हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं। ग्राहक ने बार कर्मचारियों पर बैट-बल्ले और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि वेटर ने ग्राहकों पर हमला करने और धमकी देने की शिकायत की है।
फिलहाल आजाद चौक थाना पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियां और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…
Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…
नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…
रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…
Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…