महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद (Mahasamund News) जिले के तेंदूकोना में पुराने बर्तनों को नया बनाने और सोने-चांदी के आभूषणों की डिजाइन बदलने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गीता देवी (20 वर्ष), पति पोचन मल्हार, निवासी काटाटोली, थाना एवं जिला रांची, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का एक माला, मोबाइल फोन, डिजिटल तौल मशीन और अलग-अलग धातुओं के बर्तन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच तेंदूकोना थाना क्षेत्र में एक महिला घूम-घूमकर लोगों को पुराने और टूटे-फूटे बर्तनों को नया बनाकर देने का भरोसा दिला रही थी। इसके साथ ही वह सोने-चांदी के आभूषणों को कंप्यूटर में स्कैन कर उनकी नई डिजाइन तैयार करने और इसके बदले रुपये मिलने का लालच भी देती थी।
उसकी बातों पर भरोसा करके इलाके की महिलाओं ने अपने कीमती आभूषण और पुराने बर्तन उसे सौंप दिए। लेकिन सामान वापस करने के बजाय महिला वहां से चली गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में तेंदूकोना निवासी कीर्ति दीवान की रिपोर्ट पर तेंदूकोना थाने में अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(3) और 318(4) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपिया की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने क्या-क्या सामान बरामद किया?
गेहूं के दाने के आकार के 10 सोने के नग वाला एक माला, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है.
एक मोबाइल फोन.
एक छोटी डिजिटल तौल मशीन.
स्टील, जर्मन, पीतल और कांसे के नए-पुराने बर्तन.
Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…
Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…
नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…
रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…
Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…