राजनांदगांव: शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजनांदगांव पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव से परेशान एक व्यक्ति ने अक्टूबर 2025 में आत्मघाती कदम उठाया था। जांच के बाद धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीसरे आरोपी की पहचान 49 वर्षीय शीतल कुमार साहू के रूप में हुई है। वह धमतरी के श्रद्धा नगर अंबेडकर वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद जमानत मुचलके पर छोड़ दिया।
सुसाइड नोट और बैंक स्टेटमेंट से आगे बढ़ी जांच
पुलिस के अनुसार कोमल साहू ने 17 अक्टूबर 2025 को कथित रूप से मानसिक तनाव के बीच जहर का सेवन किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल डेटा सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की गई।
पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने शेयर मार्केट में निवेश और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर मृतक से करीब चार करोड़ रुपये लिए थे। रकम वापस नहीं मिलने और कर्जदाताओं के दबाव के कारण मृतक मानसिक तनाव में था। इसी मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 108 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी बताए जा रहे अजीज खान को मध्य प्रदेश के इंदौर से हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जांच के बाद उसे 3 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद मामले में योगेंद्र कुमार साहू को 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अब तीसरे आरोपी शीतल कुमार साहू की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आगे कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been…