रायपुर में महिला और उनकी बेटी से मारपीट की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है (FILE PHOTO)
रायपुर। राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना (Golbazar Police Station) क्षेत्र में पूजा का सामान खरीदकर लौट रही महिला और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात दो महिलाओं और एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उनका रास्ता रोका और अश्लील गालियां दीं। इसके बाद एवरग्रीन चौक के पास मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अवनि प्राइड मोवा-पंडरी निवासी पूजा अग्रवाल 7 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे अपनी बेटी के साथ पूजा का सामान खरीदने बाजार गई थीं। उन्होंने अपनी सेंट्रो कार शास्त्री मार्केट के पास पार्किंग में खड़ी की थी। सामान खरीदने के बाद जब मां-बेटी पैदल लौट रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात महिलाएं उनके सामने आ गईं।
रास्ता रोककर अश्लील गालियां देने का आरोप
पूजा अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि स्कूटी सवार महिलाओं ने उनका रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उन्हें किधर जाना है, तो कथित तौर पर दोनों ने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप है।
शिकायत के अनुसार, पूजा अग्रवाल अपनी बेटी के साथ आगे बढ़कर एवरग्रीन चौक पहुंचीं, लेकिन दोनों महिलाएं स्कूटी से उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गईं। आरोप है कि महिलाओं ने इशारा करके पूजा अग्रवाल को बुलाया और सीधा मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने आई बेटी से भी मारपीट
एफआईआर के मुताबिक, जब पूजा अग्रवाल के साथ मारपीट हो रही थी, तब उनकी बेटी उन्हें बचाने पहुंचीं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने बेटी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान एक अज्ञात युवक भी मौके पर पहुंचा और उसने कथित तौर पर पूजा अग्रवाल के बाल पकड़कर मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि एक महिला ने चाबी के गुच्छे में लगे की-रिंग से उनकी बाईं आंख के ऊपर हमला किया, जिससे चोट आई। वहीं, दूसरी महिला ने दांत से काट लिया।
शिकायत में बताया गया कि बेटी के बाल पकड़कर मारपीट किए जाने से उनकी गर्दन के पीछे सूजन आ गई।
अस्पताल में भी धमकाने का आरोप
घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और मां-बेटी को थाने लेकर आए। इसके बाद मेकाहारा अस्पताल में उनका मुलाहिजा कराया गया।
पूजा अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान महिलाओं की मां और भाई ने भी उन्हें डराने-धमकाने के उद्देश्य से गाली-गलौज की।
पारिवारिक विवाद से जुड़ी आशंका जताई
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रकाश अग्रवाल के बीच न्यायालय में पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे संबंधित पक्ष की भूमिका हो सकती है। हालांकि, यह पीड़िता की आशंका है और इसकी पुलिस जांच से पुष्टि होना बाकी है।
पूजा अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद वह मेकाहारा अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट गई थीं। इसके बाद 9 नवंबर को गोलबाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दो महिलाओं और एक युवक के खिलाफ FIR
गोलबाजार पुलिस ने पूजा अग्रवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में दो अज्ञात महिलाओं और एक अज्ञात पुरुष को आरोपी बताया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने खिलाड़ी करियर को विराम दे दिया…
Raipur Latest News, रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिराने…
Rock Garden Botalda Gangrape and Robbery Case, रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया थाना…
Raipur Latest Crime News, रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बिरयानी के पैसे…
Mahasamund Ganja News, महासमुंद: महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी…
Raipur Devarpara News, रायपुर: रायपुर की थाना तेलीबांधा पुलिस ने रविवार 15 नवंबर 2026 को…