उरला थाना क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में मजदूर के साथ मारपीट का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Raipur Latest News, रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिराने जैसी छोटी-सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक मजदूर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर उरला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, मजदूरी करने वाले जोहन साहू के घर में इन दिनों निर्माण का काम चल रहा है। रविवार, 15 नवंबर 2026 की शाम घर के बाहर रेत-सीमेंट का मसाला तैयार किया जा रहा था और वहीं पानी की बाल्टी रखी थी।
आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का खुब्बू निषाद अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर वहाँ से गुज़रा और पानी की बाल्टी गिरा दी। जोहन ने जब बाल्टी गिराने की वजह पूछी तो वह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर वह वहाँ से चला गया।
कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटा
शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद खुब्बू निषाद, पुनीत निषाद और उनके अन्य साथी फिर जोहन के पास पहुँचे। आरोप है कि उन्होंने “तुम ज़्यादा होशियार बनता है” कहते हुए गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट होते देख जोहन की बहू बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पूरी घटना उनके छोटे भाई और घर में काम कर रहे मिस्त्री ने देखी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
उरला पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की ये धाराएँ लगाई गई हैं:
धारा 115(2)
धारा 296
धारा 351(2)
धारा 3(5)
पुलिस कर रही जांच
पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने खिलाड़ी करियर को विराम दे दिया…
Rock Garden Botalda Gangrape and Robbery Case, रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया थाना…
Raipur Latest Crime News, रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बिरयानी के पैसे…
Mahasamund Ganja News, महासमुंद: महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी…
Raipur Devarpara News, रायपुर: रायपुर की थाना तेलीबांधा पुलिस ने रविवार 15 नवंबर 2026 को…
Raipur Jitendra Deep Organ Donation, रायपुर। बाल दिवस पर रायपुर के 20 वर्षीय जितेंद्र दीप…