छत्तीसगढ़

Raipur News: फर्जी बाबाओं का ठगी कांड, MP से आरोपी को उठा लाई रायपुर पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधु-बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बीमारी और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ठगने के आरोप में गंज थाना पुलिस ने ग्वालियर निवासी एक आरोपी और नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं।

बीमारी और घरेलू परेशानी दूर करने का दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स निवासी जसवंत परमार ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 में तीन अज्ञात साधु उनके घर पहुंचे। उन्होंने प्रार्थी की पत्नी की बीमारी, आंखों की परेशानी और घरेलू समस्याओं के बारे में बातें बताकर उसका विश्वास जीत लिया।

इसके बाद आरोपियों ने पूजा-पाठ के नाम पर पहली बार सोने की अंगूठी और नकदी ले ली। करीब 10 से 12 दिन बाद वे दोबारा घर आए और पूजा करने के बाद जेवर वापस करने का झांसा देकर सोने की चेन सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण लेते रहे।

परिवार को अनिष्ट का डर दिखाकर रखा चुप
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने परिवार के किसी सदस्य को घटना के बारे में बताने पर मृत्यु या अनिष्ट होने का डर दिखाया। इस वजह से पीड़ित परिवार चुप रहा। 7 सितंबर 2026 से आरोपियों ने फोन कर और अधिक जेवरात व नकदी की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित की पत्नी को ठगी का संदेह हुआ।

आरोपियों ने न तो कोई पूजा-पाठ कराया और न ही लिए गए आभूषण वापस किए। इसके बाद मामले की रिपोर्ट पुलिस से की गई।

तकनीकी जांच के बाद आरोपी पकड़े गए
थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी और उसकी पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों के संपर्क में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से पतासाजी करते हुए पुलिस ने ग्वालियर निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू और नाबालिग को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई और अन्य साथी के साथ मिलकर पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।

17 ग्राम सोना और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी और नाबालिग के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।

मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इसी तरह की अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

गिरफ्तार आरोपी कौन है?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू, पिता भरत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी नूरगंज सेवा नगर, थाना किला गेट, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

Suraj Singh

Recent Posts

CG CRIME: रायपुर में सिगरेट नहीं पिलाई तो भड़का युवक, ऑटो चालक को पीटा, FIR दर्ज

Raipur Latest News, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र…

10 hours ago

CG NEWS: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, UP के 2 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

Mahasamund Ganja News, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

22 hours ago

Anushka Sen Bikini Look: समंदर किनारे अनुष्का सेन का ग्लैमरस अंदाज, रंग-बिरंगी बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Anushka Sen Hot Bikini Photos: टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का…

1 day ago

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में आपस में टकराए दो हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान दोनों के उड़े परखच्चे

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसा (Nepal helicopter crash): दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के…

1 day ago

महतारी वंदन योजना: आज 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, अमित शाह जारी करेंगे 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने…

1 day ago

Raipur News: रायपुर में कैरम खेलते-खेलते हुआ झगड़ा, गाली देने से रोका तो युवक पर हमला

Raipur Latest News रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी (Samta Colony) इलाके में कैरम (Carrom)खेलने…

2 days ago