छत्तीसगढ़

सावधान! रायपुर में कार से सामान चोरी करने का नया तरीका सामने आया

रायपुर: राजधानी की सड़कों पर कार से सफर करने वाले जरा सावधान हो जाएं। शातिर बदमाशों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया है, जिसमें न शीशा तोड़ा जाता है और न ही जबरन कार खोली जाती है। बदमाश पहले चालक को “कार से ऑयल गिर रहा है” या “गाड़ी में खराबी है” कहकर उसका ध्यान भटकाते हैं और जैसे ही चालक नीचे उतरकर बोनट या गाड़ी की जांच में व्यस्त होता है, मौका पाकर कार में रखा बैग, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। रायपुर में ऐसी घटना सामने आने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चालकों को अलर्ट करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रायपुर में ठगों द्वारा कार चालक का ध्यान भटकाकर वाहन से कीमती सामान चोरी करने का तरीका अपनाया जा रहा है। हाल ही में थाना गंज में दर्ज मामले में आरोपियों ने कार चालक को बोनट के सामने ऑयल गिरने/लीकेज होने की बात कहकर रोका। चालक कार साइड में खड़ी कर बोनट की जांच और कार सर्विसिंग वाले से संपर्क करने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने कार के अंदर रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें नकदी, बैंक संबंधी दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान था।

ऐसे बचें

> “ऑयल गिर रहा है”, “कार से आवाज आ रही है”, “टायर में कुछ समस्या है” जैसे बहाने बनाकर कोई व्यक्ति रास्ते में रोके तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
> कार से बाहर निकलने से पहले कीमती सामान अपने पास सुरक्षित रखें।
> सामान कार में हो तो वाहन को लॉक करके ही बाहर निकलें।
> अनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें।
> संदेह होने पर सुरक्षित स्थान पर जाकर 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

samacharfiles@gmail.com

Recent Posts

गरबा ड्रेस में सिगरेट पीते नजर आईं युवतियां, बिलासपुर पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

Bilaspur Garba Promotion Video: बिलासपुर। गरबा की ड्रेस में सिगरेट पीने और पिस्टल जैसी चीज…

2 weeks ago

मानव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, महासमुंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

महासमुंद: बड़े स्तर पर संचालित किए जा रहे कथित मानव तस्करी के सिंडिकेट के खिलाफ…

4 weeks ago

Korba News: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया।…

1 month ago

5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार, इश्क में पागल दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला और रिश्तों को…

1 month ago

रथ मेला में महिला के गले से उड़ाई सोने की चेन, दो महिला गिरफ्तार, ड्रोन कैमरे की फुटेज से मिला सुराग

जशपुर: जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में रथ मेला के दौरान महिला के गले…

1 month ago

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव: शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की…

1 month ago