चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: रायपुर में कल 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, कलेक्टर का आदेश जारी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: रायपुर में कल 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, कलेक्टर का आदेश जारी

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (ARNAB) को लेकर जारी मौसम चेतावनियों के मद्देनजर रायपुर (Raipur News ) जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और कॉलेजों में 29 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने संभावित बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जारी चेतावनियों के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए रहेगा अवकाश

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर जिले में संचालित सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने संभावित प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। आदेश का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मौसम की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन का फैसला

बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से संबंधित मौसम चेतावनियों और जिले में संभावित बारिश व तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती निर्णय लिया गया है।

विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगी।

29 अक्टूबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain Alert)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया और कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद और रायपुर जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को निम्नलिखित जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है:

रायपुर

रायगढ़

मुंगेली

बिलासपुर

चिरमिरी-मनेंद्रगढ़-भरतपुर

दुर्ग

राजनांदगांव

बेमेतरा

रायपुर कलेक्टर का आदेश