Raipur Latest News, रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Police Station) क्षेत्र अंतर्गत जागृति नगर में ईटा निकालने को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर बाल पकड़कर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर खमतराई थाने में FIR दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, घटना 6 नवंबर 2026 शाम की है। पड़ोसी मुरीतराम साहू ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने अपने बाथरूम की ईंट निकालने को लेकर पीड़िता के परिवार पर आरोप लगाया।
आरोपी ने कहा कि उसके बाथरूम की ईंट भावना साहू ने निकाली है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मुरीतराम साहू ने गीता साहू के बाल पकड़ लिए और हाथ-मुक्कों और लात से हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला को चोटें आने की बात शिकायत में कही गई है।
गीता साहू ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि उनकी बेटी भावना साहू ने आरोपी के बाथरूम की ईंट निकाली है या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद आरोपी ने इसी बात को लेकर उनके साथ विवाद किया और मारपीट की।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुरीतराम साहू पहले से उन्हें बुरी नजर से देखता था। शिकायत के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हमला किया।
घटना के दौरान पीड़िता की बेटी भावना साहू सहित लववनिया साहू, कैलाश यादव, मुकेश साहू और रेखू साहू के मौजूद होने तथा घटना देखने-सुनने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।
घटना के बाद पीड़िता गीता साहू ने थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में एफआईआर नंबर 1177/26 दर्ज है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।
CG CRIME: रायपुर में ईंट को लेकर विवाद, पड़ोसी ने की बाल पकड़कर महिला की पिटाई, FIR
जागृति नगर में महिला से मारपीट और धमकी का आरोप, खमतराई थाने में मामला दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
