जांजगीर चांपा: नाबालिग को घुमाने ले जाने के बहाने अनाचार, BNS और POCSO के तहत कार्रवाई

जांजगीर चांपा: नाबालिग को घुमाने ले जाने के बहाने अनाचार, BNS और POCSO के तहत कार्रवाई फोटो: जांजगीर चांपा पुलिस

Janjgir-Champa Crime News, जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में नाबालिग से अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोचन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को पीड़िता ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि वह अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसी दौरान नाबालिग को लोचन यादव के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी के खिलाफ सामने आई जानकारी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आई कि आरोपी लोचन कुमार यादव नाबालिग को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरन अनाचार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।