छत्तीसगढ़

CG Patwari News: बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई, 99 का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित

CG Patwaris Suspended News: बस्तर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस यानी सेवा में व्यवधान घोषित किया गया है। इसके साथ ही 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। प्रान्तीय आह्वान पर पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं।

कारण बताओ नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे पटवारी
अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले की सभी 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें 30 प्रशिक्षु पटवारी भी शामिल हैं। जिले के 136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि 44 पटवारी वर्तमान में अपने कर्तव्यों पर कार्यरत हैं।

प्रशासन ने हड़ताल पर गए सभी 136 पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद काम पर वापस नहीं लौटने पर ब्रेक इन सर्विस और निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जगदलपुर में 25 पटवारी हड़ताल पर, केवल एक कार्यरत
जगदलपुर तहसील में पदस्थ 26 पटवारियों में से 25 हड़ताल पर हैं। यहां केवल एक पटवारी अपने कर्तव्यों पर कार्यरत है। प्रशासन ने हड़ताली पटवारियों में से 23 की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया है और दो पटवारियों को निलंबित किया है।

बस्तर तहसील में पदस्थ सभी 16 पटवारी हड़ताल पर हैं। प्रशासन ने सभी 16 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की है। साथ ही दो पटवारियों को निलंबित किया गया है।

भानपुरी और बकावण्ड में भी अनुशासनात्मक कार्रवाई
भानपुरी तहसील में कुल 21 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से 14 हड़ताल पर हैं, जबकि सात पटवारी कार्यरत हैं। यहां हड़ताल पर गए सभी 14 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया गया है। दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई है।

बकावण्ड तहसील में पदस्थ 21 पटवारियों में से 14 हड़ताल में शामिल हैं। इनमें से 13 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस और एक पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

लोहण्डीगुड़ा और करपावण्ड के सभी हड़ताली पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस
लोहण्डीगुड़ा तहसील में पदस्थ 22 पटवारियों में से 11 हड़ताल पर हैं। प्रशासन ने इन सभी 11 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया है। इसके साथ ही दो पटवारियों को निलंबित किया गया है।

करपावण्ड तहसील में कुल 12 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से हड़ताल पर गए सभी 10 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। यहां एक पटवारी को निलंबित भी किया गया है।

नानगुर, तोकापाल, बास्तानार और दरभा में भी कार्रवाई
नानगुर तहसील में पदस्थ 10 पटवारियों में से आठ हड़ताल पर हैं। इनमें से सात के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस और दो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।

तोकापाल तहसील में कुल 18 पटवारियों में से 16 हड़ताल में शामिल हैं। यहां दो पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया गया है और दो पटवारियों को निलंबित किया गया है।

बास्तानार तहसील में पदस्थ 16 पटवारियों में से नौ हड़ताल पर हैं। इनमें से दो पर ब्रेक इन सर्विस और दो पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। दरभा तहसील में पदस्थ 18 पटवारियों में से 13 हड़ताल पर हैं। यहां एक पटवारी के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस और एक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।

samacharfiles.com

खबरें जो फाइलों में दबी हैं, वही हम बाहर लाते हैं. समाचार फाइल्स (Samachar Files) छत्तीसगढ़ की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है. हमारी खास नज़र छत्तीसगढ़ पर है, लेकिन हमारी सोच राष्ट्रीय है. Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोने-कोने की ताज़ा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय घटनाओं की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस वेबसाइट के माध्यम से CG के सभी जिलों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Samachar Files (samacharfiles.com) पर छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, अपराध, कृषि, स्वास्थ्य, मौसम, व्यापार, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसके साथ ही बस्तर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को भी जगह दी जाती है। Samachar Files (samacharfiles.com) का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय आवाज़ को डिजिटल मंच देना और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सहज और प्रभावी हिंदी भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के पाठकों को अपने आसपास की घटनाओं, सरकारी फैसलों और प्रदेश के ताज़ा घटनाक्रम से लगातार अपडेट रखने के लिए समर्पित है। खबरों की पूरी फाइल्स www.samacharfiles.com पर…

Recent Posts

MS Dhoni IPL Retirement: एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, माही को CSK ने सौंपी मेंटर की जिम्मेदारी

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने खिलाड़ी करियर को विराम दे दिया…

7 hours ago

Raipur Crime: बाल्टी गिराने पर टोका तो साथियों संग मजदूर को पीटा; बहू से भी की हाथापाई

Raipur Latest News, रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिराने…

11 hours ago

ट्रेन लेट होने पर घूमने गई युवती से गैंगरेप, दोस्त को डंडे से पीटकर किया था बेहोश; दो आरोपी गिरफ्तार

Rock Garden Botalda Gangrape and Robbery Case, रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया थाना…

1 day ago

Raipur Crime: बिरयानी खाई, पैसे मांगे तो दोस्तों को बुलाकर होटल संचालक को पीटा, रायपुर की घटना

Raipur Latest Crime News, रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बिरयानी के पैसे…

1 day ago

CG में जम्मू-कश्मीर का युवक गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस को स्कूटी की डिक्की में क्या मिला?

Mahasamund Ganja News, महासमुंद: महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी…

2 days ago

Raipur News: रायपुर के देवारपारा में बड़ी कार्रवाई, तेलीबांधा पुलिस ने 26 लोगों को पकड़ा

Raipur Devarpara News, रायपुर: रायपुर की थाना तेलीबांधा पुलिस ने रविवार 15 नवंबर 2026 को…

2 days ago