रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur News) के कबीर नगर इलाके में तरफदारी करने की बात को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता संदीप ने धीरज मिश्रा पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। घटना 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:45 बजे विधायक टपरी फेस-4, कबीर नगर के पास की बताई गई है।
तरफदारी करने की बात पर हुआ विवाद
शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि वह KBT490 फेस-04, कबीर नगर (Raipur Latest News) में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आलू-प्याज का व्यापार करते हैं। संदीप के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 12:45 बजे वह विधायक टपरी फेस-04, कबीर नगर के पास मौजूद थे। वहां धीरज मिश्रा भी था। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।
इसी दौरान धीरज मिश्रा ने अचानक संदीप से कहा, ‘तुम दिलीप मिश्रा की बहुत तरफदारी करते हो।’ इस पर संदीप ने जवाब दिया कि वह उसकी क्या तरफदारी करता है।
शिकायत के अनुसार, इसी बातचीत के दौरान धीरज मिश्रा ने संदीप को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि धीरज मिश्रा ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। संदीप ने बताया कि धीरज मिश्रा ने अपनी कार से कुछ वस्तु निकालकर उनके हाथ और पैर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट पहुंची। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने दिलीप मिश्रा को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
