करण राठौर हत्याकांड में 7 आरोपियों को उम्रकैद, एक आरोपी बरी
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में करण राठौर हत्याकांड (Karan Rathore Murder Case) के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने 7 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने हत्या के मामले में उम्रकैद और बलवा के अपराध में 2-2 साल के सश्रम कारावास के साथ जुर्माना भी लगाया है।…
