कांकेर में संतान प्राप्ति की दवा के नाम पर महिला से ठगी, सम्मोहित कर मंगलसूत्र-पायल उतरवाने वाले गिरफ्तार
भानुप्रतापपुर/कांकेर। संतान प्राप्ति की दवा देने और “किए-कराए” की काट करने का झांसा देकर एक महिला के गहने उतरवाने के मामले में दो फरार आरोपियों को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के चार लॉकेट जब्त किए हैं। साथ ही वह मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई…
