Raipur Air Show 2026: कल रायपुर के आसमान में दिखेंगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर, घरों की छतों से देख सकेंगे रोमांचक नजारा

कल रायपुर के आसमान में दिखेंगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर, घरों की छतों से देख सकेंगे रोमांचक नजारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (chhattisgarh rajyotsav 2026) के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुरवासियों को आसमान में रोमांचक नजारे की झलक दिखाने जा रही है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों को आसमान में उड़ते हुए देख सकेंगे।

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम (Raipur Sarang Helicopter Display Team) अपने अद्भुत उड़ान कौशल, सटीक समन्वय और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और उड़ान कौशल की झलक देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: तीन दिन मनेगा स्थापना दिवस का उत्सव

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 1 से 3 नवंबर तक चलेगा। तीन दिवसीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और स्थापना दिवस का उत्साह देखने को मिलेगा